फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 वाहनों का किया चालान, 15 सौ रुपये वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बगैर मास्क लगाए सड़क पर घूमने वाले और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना मास्क लगाए बाजार में घूम रहे 15 लोगों को पकड़ लिया, जिनसे जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 76 वाहनों के चालान किया गया, जिनमें दो पहिया और चार पहिया दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला ने बताया कि अभियान में अब तक सैकड़ों वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। बिना मास्क लगाए घरों से निकलने वालों से सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। बृहस्पतिवार चेकिंग अभियान के दौरान 59 लोगों के पास जरूरी कागजात और हेलमेट नहीं था, जिनकी गाड़ी का चालान कर दिया गया। नो पार्किंग एरिया में 17 वाहन खड़े मिले। उनका भी चालान किया गया। बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान कच्चा कटरा मोड़ से कनौजिया अस्पताल, अजीजगंज, राजघाट चौकी क्षेत्र में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें