फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रिंग रोड पर विचार का दिया आश्वासन

Wed, 29 Apr 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधूरी पड़ी रिंग रोड जल्द बनवाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। लखनऊ में सोमवार को सपा के सभी यूथ फ्रंटल पदाधिकारियों की बैठक में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव सर्राफ पंकज वर्मा ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाने के साथ सरकार से जिले को 22 घंटे बिजली दिलाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यहां से छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विशाल यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष इम्तियाज मंसूरी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष विक्रांत चौधरी आदि शामिल हुए। लखनऊ से लौटकर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव ने बताया कि अपने संबोधन में उन्होंने जिले में बड़े पैमाने पर हो रही बिजली कटौती, रिंग रोड की कमी से लगने वाले जाम, सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार आदि बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण किया।
श्री वर्मा के अनुसार मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए शहर में रिंग रोड की बात का जायज माना। उन्होंने कहा कि इससे पहले शाहजहांपुर के विधायक भी यह मुद्दा उठा चुके हैं और इस पर गंभीरता से विचार करके जल्द कोई निर्णय किया जाएगा। इसी बैठक में अन्य जनपदों के प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों द्वारा पदाधिकारियों की सार्वजनिक शिकायत करने पर मुख्यमंत्री ने ऐसे मामले लिखित तौर पर व्यक्तिगत रूप से देने के निर्देश दिए। साथ ही फ्रंटल संगठनों की हर माह पांच तारीख को बैठक बुलाने का आश्वासन देकर मिशन-2017 की कामयाबी को जुटने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें