शाहजहांपुर में गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: जा
शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की ओर से वृक्ष हमारे-मित्र हमारे शीर्षक से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया गया। मोहल्ला बिजलीपुरा में हुए समारोह में मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, विशिष्ट अतिथि डॉ.विनय सक्सेना व जिला गंगा समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर ने प्रथम स्थान पाने वाली हर्षिता वर्मा को पुरस्कृत किया।
नैंसी गुप्ता ने द्वितीय और मानसी वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोमल गुप्ता, राज गुप्ता, आलीशा, आयुष देवल, हर्ष गुप्ता, उग्रसेन सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद