मंगलवार को चले लू के तेज थपेड़ों ने लोगों के चेहरे और शरीर झुलसा दिया। तेज थपेड़ों की वजह से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। लू के थपेड़ों के साथ बरसी आग से लोग परेशान हो गए।
बीते दिनों से सूरज के तेवर दिन ब दिन चढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से दिन में सूरज से आग निकलती महसूस हो रही थी। वहीं लू ने आग में घी का काम किया और लोगों को दोपहर में घरों में ही रुकने पर मजबूर कर दिया। शाम तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे।