फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के मेधावी सम्मानित किए

Tue, 09 Jun 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नालॉजी में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन प्रबंध समिति से जुड़ी डॉ. नीना सिंह और डॉ. नीना कपूर ने समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा कि इंटर उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को सही कॅरियर चुनने की जरूरत होती है। इसलिए छात्रों को अनुशासन में रहकर कॅरियर की तलाश करनी चाहिए। इस अवसर पर काउंसलर अभिषेक शुक्ला, हर्ष पांडेय, अशोक सक्सेना, मदनेश आदि ने भी छात्र-छात्राओं को उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन

समारोह में ऋतु, अंजू शुक्ला, गौरव, अर्पित, शीतल सक्सेना, शुभा, शांभवी, राहुल सिंह, साक्षी सिंह, देवेी रती, नैनसी, विशाल, डोली देवी, कशिश आदि को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निदेशक पंकज भार्गव ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. अकबर, अतुल श्रीवास्तव, गिरजेश, गोपाल, अभिजीत मिश्र, वर्षा, शिवानी, इना, किरन, राूपक आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें