फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनुज के शतक से गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मैच के दौरान शतक लगाने के बाद खुशी जताते अनुज यादव। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित शाह क्लब में खेले गए क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन को पांच रनों से हरा दिया। विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज अनुज यादव ने 53 गेंदों पर 124 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और नौ चौके लगाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने 18.1 ओवर में 214 रन बनाए। पहला विकेट एक रन पर अनुज प्रताप सिंह के रूप में गिरने के बाद अनुज यादव ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
विकास कुमार और अनुराग ठाकुर ने भी 30-30 रन बनाए। वेटरन एसोसिएशन की ओर से अनुज गुप्ता ने तारिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। अनुज गुप्ता ने 76, इरफान रजा खान ने 46 और सैफी खान ने 31 रन बनाए। गुर्जर अकादमी की ओर से अभय सिंह ने पांच ओवर में चार विकेट झटके। सुमय शुक्ला ने दो और अमन सक्सेना ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


जल निगम की टीम ने मैच जीता



खुटार। यूपी जल निगम की टीम ने खुटार में खेले गए क्रिकेट मैच में अंजनेय क्रिकेट एकेडमी को 58 रन से हराकर मैत्री मैच जीत लिया। जल निगम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 278 रन बनाए। सुजीत ने 70 रनों का योगदान दिया। अंजनेय क्रिकेट अकादमी की तरफ से गौतमचंद्र और अंकित ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अंजनेय क्रिकेट एकेडमी की टीम 220 रन ही बना सकी और 58 रनों से मैच हार गई। अनय चौहान ने 103 रनों की पारी खेली। अर्नव पटेल ने 43 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें