शाहजहांपुर में हथौड़ा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। शराब के लिए रुपये न देने पर भतीजे अरविंद ने अपने 75 वर्षीय चाचा रामसनेही की ईंट से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
शाहजहांपुर में हथौड़ा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। शराब के लिए रुपये न देने पर भतीजे अरविंद ने अपने 75 वर्षीय चाचा रामसनेही की ईंट से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिटी देवेंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच कराई। पुलिस ने आरोपी अरविंद की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। रामसनेही की पत्नी उन्हें काफी समय पहले छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह अपने बड़े भाई प्रभु के साथ रहते थे। करीब दस वर्ष पहले प्रभु की मौत हो गई थी। इसके बाद रामसनेही भतीजे अरविंद के साथ रहने लगे। अरविंद शराब पीने का आदी था। वह अक्सर चाचा से शराब के लिए रुपये मांगता था। रुपये न देने पर वह रामसनेही से विवाद करता था।
विज्ञापन
भतीजे के इस व्यवहार से परेशान होकर रामसनेही करीब तीन वर्ष पहले घर से दूर रहने लगे थे। वह गांव में ही विजय राठौर के घर के बाहर बनी एक झोंपड़ी में रहते थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अरविंद वहां पहुंचा। उसने चाचा रामसनेही से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रामसनेही ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। इस पर अरविंद ने पास पड़ी ईंट उठाई और रामसनेही के मुंह पर मार दी। हमला करने के बाद आरोपी अरविंद तुरंत वहां से भाग निकला।
पुलिस की कार्रवाई
रामसनेही की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि रामसनेही की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हथौड़ा बुजुर्ग गांव में हत्या की सूचना मिली थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से फोटोग्राफी की। टीम ने हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए। आरोपी अरविंद को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।