फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक आत्महत्या कांड: सूदखोर अविनाश पर एक और रिपोर्ट दर्ज, फर्जी आधार कार्ड बनवाने पर फंसा

Mon, 14 Jun 2021 10:59 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुलिस को मिले तीन आधार कार्ड, बनाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस। जिसके मोबाइल पर अखिलेश ने ऑडियो भेजा था, उसे भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में चार लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार सूदखोर अविनाश पर शनिवार रात पुलिस ने तीन अलग-अलग आधार कार्ड बनवाकर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एक और रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीनों फर्जी आधार कार्ड को बरामद कर लिए हैं। पुलिस सोमवार को अविनाश को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाएगी। 

विज्ञापन


अविनाश और अखिलेश के बीच हुई बातचीत के वायरल ऑडियो को भी जांच के लिए भेजा जा रहा है। सात मई को दवा व्यापारी अखिलेश गुप्ता ने सूदखोर अविनाश से प्रताड़ित होकर पत्नी रेशू, बेटे शिवांग और बेटी अर्जिता के साथ फंदे से लटककर जान दे दी थी। 

पुलिस ने पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अविनाश द्वारा जालसाजी करके अखिलेश के घर की रजिस्ट्री भी करा ली थी। जिसके बाद तमाम पहलुओं पर जांच की तो अविनाश का एक और फर्जीवाड़ा सामने आ गया। 
विज्ञापन


अविनाश वाजपेयी अपने पास अलग-अलग नाम से तीन आधार कार्ड रखता था। पुलिस ने तीनों फर्जी आधार कार्ड अविनाश के घर से बरामद कर लिए हैं। एक आधार कार्ड अविनाश वाजपेयी के नाम से दूसरा आकाश और तीसरा आकाश वाजपेयी के नाम से बनवाकर लगातार फर्जीवाड़ा कर रहा था।

चौक कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात फर्जीवाड़ा करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अखिलेश के घर की रजिस्ट्री अविनाश वाजपेयी नाम के आधार कार्ड से कराई थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि अविनाश द्वारा बनवाए गए दो और आधार कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल किया गया।

पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और कड़ी से कड़ी मिलाने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में अभी और नाम सामने आ सकते हैं। जिनके ऊपर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

ऑडियो और मोबाइल जांच के लिए भेजा
सात मई को घटना से करीब दो घंटे पहले अखिलेश गुप्ता की पत्नी और अविनाश के बीच फोन पर करीब पांच मिनट दस सेकेंड बात हुई थी। जिसमें अविनाश लगातार अखिलेश की पत्नी पर घर खाली करने का दबाव बना रहा था और पत्नी कुछ मोहलत की गुहार लगा रही थी। 

विज्ञापन

बातचीत का आडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आडियो को विवेचना का हिस्सा बनाया। बातचीत के बाद अखिलेश ने उस ऑडियो को अपने मित्र शेखर को भेजा था। पुलिस ने शेखर का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। ऑडियो और मोबाइल दोनों पुलिस ने जांच के लिए भेज दिए हैं। 

सुसाइड करने के बाद अखिलेश के घर से पुलिस ने एक डायरी बरामद की है। जिसमें तमाम लोगों से लेनदेन का जिक्र किया गया है। उस डायरी में भी अविनाश के नाम के अलावा कई अन्य लोगों के नाम भी होने की बात की जा रही है। पुलिस ने उस डायरी की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी, जिनके नाम अखिलेश ने उस डायरी में लिखे हैं।

जिले में बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे आधार कार्ड
जिले में फर्जी आधार कार्ड बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे हैं। जबकि एक से अधिक आधार रखना कानूनी अपराध है। अविनाश के पास तीन आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस अब उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जहां से अविनाश ने फर्जी आधार कार्ड बनवाए हैं। 

इससे पहले पंचायत चुनाव के समय रोजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से कई आधार कार्ड, प्रिंटिंग मशीन के अलावा कई चीजें बरामद की थीं, जिससे ये साफ हो गया था कि चुनाव के वक्त बड़े पैमाने पर फर्जी आधार कार्ड बनाए गए थे।

एसपी एस आनंद ने बताया कि अविनाश के पास से तीन आधार कार्ड बरामद हुए हैं। एक शख्स एक से अधिक आधार कार्ड नहीं रख सकता। इसलिए अविनाश पर फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज की गई है। 
जांच की जा रही है कि आखिर फर्जी आधार कार्ड कहां से बनवाए गए हैं। जिसके बाद अखिलेश ने आडियो भेजा था। उस मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। डायरी पर जिनके नाम लिखे हुए हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें