28 मई को आनी थी बरात
शिखा ने बताया कि 28 मई को बरात आनी थी। परिवार के लोग और रिश्तेदार बरात का इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। बरात वाली रात साढ़े 11 बजे अवधेश पटेल और राजीव उनके यहां आए और कहा कि दो एकड़ जमीन परीक्षित के नाम करो, तभी बरात आएगी।
ये भी पढ़ें- नाबालिग से दरिंदगी: 55 साल के शाह आलम ने बरेली से किया अगवा, काशीपुर में दुष्कर्म; फिर दो युवकों को सौंपा
लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और तमंचा तानकर मारने की धमकी दी। बरात न आने से उन्हें और परिवार के लोगों को बड़ी मानसिक पीड़ा हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।