प्रोटोकॉल का हवाला देकर कुर्सी पर बैठीं
आरोप है कि प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए चेयरमैन मनोज वर्मा से कुर्सी से उठने की बात कही। कहा कि वह खुद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगी। यह उनका प्रोटोकॉल है। चेयरमैन ने बराबर में कुर्सी डलवाने की बात की। मनोज के अनुसार, इतनी बात सुनकर विधायक भड़क गईं और अपशब्दों का प्रयोग करने लगी और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
मनोज वर्मा ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि विकास कार्यों के निरीक्षण के नाम पर विधायक उन्हें परेशान कर रहीं हैं, जिससे कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मनोज ने आशंका जताई कि उनके साथ दुर्घटना हो सकती है। उन्हें जान-माल का नुकसान भी पहुंचाया जा सकता है।