फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायतों का किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने की दो शिकायतें आईं। सहायक आयुक्त तरुण प्रताप सिंह के निर्देश पर दोनों समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला कटियाटोला निवासी सुनीता गुप्ता ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके पति का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन रहा है। लालपुर निवासी प्रमोद कुमार ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत की। दोनों मामलों में संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर प्रमाणपत्र जारी कराए गए। इस दौरान महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें