फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली दिवस  पर रोपे गए पौधे

Sun, 24 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
लीड कांवेंट में शनिवार को हरियाली दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ स्कूल परिसर में पौध रोपित की और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए सभी बच्चे हरे रंग की पोशाक पहनकर और घर से एक-एक पौध लेकर आए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना सदर बाजार प्रभारी केके वर्मा ने पौध रोपित कर किया। इसी कड़ी में विशेष आमंत्रित लोगों कवि डॉ. इंदु अजनबी, व्यापारी नेता सचिन बाथम, सब इंस्पेक्टर मो. इश्तियाक, स्कूल निदेशक मोहम्मद जमाल और प्रधानाचार्य तराना जमाल ने पौध रोपित की। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें रेड हाउस ने प्रथम, ब्लू हाउस ने द्वितीय और यलो हाउस ने तृतीय स्थान पाया। 
पौधरोपण में बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया। उन्होंने कक्षा अध्यापिकाओं के साथ पौधे रोपित किए। आयोजन में गुरमीत कौर, फिजा रियाज, वीनस सिंह, विचित्र गुप्ता, कौशेलेंद्र सिंह, संतोष सक्सेना, रंजीता रानी, सुंबुल, नूरी खान, शुभी गुप्ता, मीनू, हुमा, सना, नीतू सक्सेना, आयुषी चौरसिया, प्रमोद राना, रुद्र खुराना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


बीएस स्कूल में बच्चों ने मनाया पर्यावरण दिवस
शाहजहांपुर। बीएस पब्लिक स्कूल में बरसाती मौसम में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। 
प्रबंधक प्रह्लाद राय अग्रवाल, निदेशक शालिनी अग्रवाल, उप प्रबंधक हरिराय अग्रवाल के निर्देशन में बच्चों ने औषधि, छायादार और फलदार पांच-पांच पौधे रोपित किए। स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए बच्चों ने आडृू, आम आदि की पौध रोपित करने में खासी रुचि और उत्साह दिखाया। शिक्षकों और विशिष्टजनों ने नीम-तुलसी का महत्व समझते हुए उसकी पौध रोपित की। प्रधानाचार्य एससी शर्मा ने पेड़-पौधों का महत्व समझाते हुए बच्चों से उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। 
पौधरोपण कार्यक्रम में प्रमोद सिंह, प्रवीण दीक्षित, राजीव सिंह, विशाल मिश्रा, अखिलेश सिंह, फरहा नाज, विर्णिका, अंशिका, शोभा, संजीव, जगदीप, अव्यक्त शुक्ला, आलोक पाठक आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें