सेहरामऊ दक्षिणी। होली के बाद कुतुआपुर गांव में टीले पर स्थापित बाबा भोलेनाथ मंदिर और खिरिया हीर गांव में हनुमान मंदिर पर सोमवार को दिनभर चराई मेलाें की धूम रही।
मेला देखने गए श्रद्धालुओं ने पहले मंदिरों पर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका। बाद में मेले में लगी खेल खिलौने, मिठाई, मिट्टी के बर्तन तथा बिसातखाना की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। मेले में लगे झूलों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया और पतंगबाजी भी की। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों गांवों के मेलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। संवाद