फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन पर रखे पंखे में उतरा करंट, दादा-पोते की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 06 Aug 2025 02:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कांट थाना क्षेत्र के गांव अभायन में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां करंट लगने से दादा और पोते की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर खड़ीं गांव की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव अभायन में बुधवार सुबह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर दादा और पोते की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन

 
कांट क्षेत्र के गांव अभायन निवासी जगदीश (50 वर्ष) के घर पर बुधवार सुबह जमीन पर रखे पंखे में किसी तरह करंट उतर आया। जैसे ही उनका पौत्र राज (आठ वर्ष) ने पंखे को छुआ, वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। उसे छटपटाते देखकर जगदीश दौड़कर उसे बचाने आए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। 

वह भी अचेत होकर गिर पड़े। घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह बिजली बंद की। इसके बाद दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें