जलालाबाद। पुलिस ने शनिवार सुबह बारहपत्थर चौराहे के पास कबाड़ की दुकान से गंगा एक्सप्रेसवे व कई अन्य सरकारी विभागों का माल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है।
पुलिस टीम कबाड़ वाले के यहां जांच के लिए पहुंची। बताते हैं कि पुलिस को वहां गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में उपयोग आने वाली सरिया, लोहे के एंगल सहित कई अन्य तरह की सामग्री के अलावा बिजली की बंच केबल तथा बैंकों में प्रयोग में आने वाला काफी सामान मिला है।
पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पूछताछ के लिए दुकानदार को भी थाने ले आई है। बताते हैं कि बरामद सामान की कीमत कई लाख रुपये हो सकती है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही दुकान तक माल पहुंचाने वालों की तलाश में लगी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। संवाद