तिलहर। मोहल्ला बहादुरगंज निवासी मोहम्मद अजीज उर्फ दानिश की लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मंडी समिति के पास स्थित वाहनों में हवा भरने और पंक्चर जोड़ने की दुकान के ताले तोड़कर चोर वहां से रविवार की रात हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
दानिश के अनुसार वह रविवार की रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें उसका ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देेखा तो जरूरी उपकरण नदारद थे। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 35 हजार रुपये है। जानकारी मिलने पर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखकर चोरों का पता लगाया जाएगा। संवाद