फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तत्काल टिकटों को लेकर हंगामा, यात्रियों से दलालों की नोकझोंक

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का गत्ते पर ​लिखा नाम। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर तत्काल टिकट लेने के लिए लाइन में लगे लोग खड़े ही रह गए और दलालों ने अपनी पर्ची लगाकर टिकट बनवाना शुरू कर दिए। इसे लेकर लोगों ने हंगामा किया। नोकझोंक के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। एक यात्री ने डीआरएम को ट्वीट कर मामले से अवगत कराया। बाद में स्थानीय अफसरों ने टिकट काउंटर पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लोधीपुर निवासी अधिवक्ता अनूप गौतम तत्काल टिकट लेने के लिए तड़के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और टिकट काउंटर के सामने लाइन में लग गए। उनका तीसरा नंबर था। अनूप के अनुसार, टिकट काउंटर खुलने का नंबर आया तो दलाल सक्रिय हो गए। उन्होंने गत्ते को हटा दिया और खुद रात में 12 बजे पर्ची लगाने की बात कहने लगे। इसे लेकर अनूप ने आपत्ति दर्ज की। उनका साथ अन्य यात्रियों ने भी दिया।
इस पर हंगामा हो गया। दलाल नोकझोंक पर उतारू हो गए। इतना विवाद होने के बाद भी जीआरपी का कोई सिपाही मौके पर नहीं पहुंचा। दलालाें के तेवर को देखकर कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी यात्रियों को पीछे हटना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि प्रत्येक कंफर्म टिकट पर एक हजार रुपये की अतिरिक्त वसूली की जा रही थी।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनूप ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से डीआरएम से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सीसी कैमरे चेक कराने की मांग की। अन्य यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत की। इसके बाद स्थानीय अफसरों ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा, लेकिन उन्हें कोई भी दलाल नहीं मिला। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि वह स्वयं टिकट काउंटर पर गए थे। उन्हें कोई भी अनधिकृत व्यक्ति लाइन में लगा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें