खुदागंज। कुआंडांडा खंजन गांव में शनिवार को देर शाम सुंदर लाल और राजपाल की झोंपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हालांकि, ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने तक झोंपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और गृहस्थी का अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया।
हादसे से दोनों परिवारों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ग्राम प्रधान ने हादसे से स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया है। तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने बताया कि आग से हुई क्षति का आकलन करने के लिए लेखपाल को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद