फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल की दुकान में आग से हजारों का सामान जला

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर मक्का से भरे ट्रक में लगे आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: दमकल यूनिट
विज्ञापन
तिलहर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी गोपाल दुबे की मोबाइल की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बारह पत्थर रोड स्थित साईं मंदिर के पास गोपाल दुबे की मोबाइल की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने गांव चले गए। मंगलवार सुबह राहगीरों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा तो तत्काल उन्हें सूचना दी।
गोपाल मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर आग लगी थी। आस-पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा मोबाइल, चार्जर समेत हजारों रुपये का सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


मक्का से भरे ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी



शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ पर खाटू श्याम मंदिर के सामने मक्का से भरे ट्रक में आग लग गई। लपटें निकलती देखकर अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।



बरेली मोड़ से जलालाबाद की ओर जा रहे ट्रक में सुबह छह बजे अचानक से आग की लपटें निकलने लगी। चालक जीशान अहमद तुरंत ही ट्रक को रोककर केबिन से बाहर आ गया। इस दौरान ट्रक का अगला हिस्सा जल गया। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल फायर सर्विस की दो गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। चालक के अनुसार, वह बिहार से मक्का को लादकर जलालाबाद जा रहा था। संवाद

बरेली मोड़ पर मक्का से भरे ट्रक में लगे आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: दमकल यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें