फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
मेवाराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी 70 वर्षीय मेवाराम की सोमवार रात सांड़ के हमले से मौत हो गई। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। गांव में घूम रहे छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे रजनीश ने बताया कि उनके दो मकान है। एक मकान में पिता मेवाराम रहते हैं। सोमवार की रात करीब आठ बजे पिता खाना खाने के बाद दूसरे मकान पर जा रहे थे। इस दौरान सांड़ से हमला कर पिता को घायल कर दिया। शोर-शराबा सुन गांव के लोग दौड़ पड़े और सांड़ को भगाकर पिता को किसी तरह बचाया।
अस्पताल ले जाने से पहले पिता ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के छह बेटे और तीन बेटियां हैं। वहीं, ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि गांव में काफी छुट्टा पशु हैं। जिनकी वजह से फसल बर्बाद हो रही है। छुट्टा पशुओं के हमलों से गांव के कई लोग घायल भी हो चुके हैं। बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें