फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अक्षय तृतीया पर पांच करोड़ से अधिक का हुआ सोने-चांदी का कारोबार

विज्ञापन
मोहल्ला सदर बाजार ​स्थित एक शोरूम में जेवरों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के भाव बढ़े होने के बाद भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने हल्के वजन के जेवर और डायमंड रिंग खरीदीं। इसके अलावा निवेश के लिए सोने और चांदी के सिक्कों की जमकर खरीदारी की गई। व्यापारियों के अनुसार, जिले में लगभग पांच करोड़ से अधिक का सोने और चांदी का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

रविवार को लोगों ने भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद दान-पुण्य किया। इसके बाद लोग खरीदारी के लिए बाजार में निकले। सदर बाजार, चौक सराफा बाजार और जलालनगर बजरिया में रौनक दिखाई दी। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, तृतीया को सोना और चांदी खरीदना शुभ है।
अक्षय तृतीया से पहले ही सराफा बाजार तैयार हो गया था। रविवार को सोने का भाव 157000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 263000 रुपये प्रति किग्रा रहा। इसके बाद भी लोगों ने खरीदारी की। भारी की जगह लोगों ने हल्के जेवर की खरीदारी की। अक्षय तृतीया पर आई चमक से बाजार खिल उठा।
विज्ञापन


व्यापारियों की बात
अक्षय तृतीया पर बाजार में खरीदारी का मिला-जुला असर रहा। हल्के वजन के जेवर की खरीदारी अधिक हुई। अनुमान है कि जनपद में पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। बाजार में रौनक आ गई है।
- विनोद सराफ, अध्यक्ष, सदर सराफा बाजार यूनियन

अक्षय तृतीया पर कारोबार अच्छा हुआ है। लोगों ने अपने बजट के हिसाब से खरीदारी की है। हल्के जेवर और डायमंड रिंग की मांग अधिक रही। सहालग के साथ अक्षय तृतीया पर बाजार में बिक्री जमकर हुई।
-सिद्धार्थ रस्तोगी, सराफा व्यापारी

अक्षय तृतीया के साथ सहालग शुरू होने से वजन में हल्के और दिखने में भारी जेवरों का मांग बढ़ गई है। निवेश के रूप में सिक्कों और गिन्नी की बिक्री ज्यादा है। तेजी के वजह से चल रही मंदी में बाजार में खरीदारी बढ़ गई है।
-अश्वनी वर्मा, सराफा व्यापारी

सोने और चांदी के भाव बढ़े होने से बाजार में मंदी थी। अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी हुई है। सहालग को देखते हुए भी ग्राहकों की खरीदारी में दिलचस्पी बढ़ी है।
- दीपक वर्मा, सराफा व्यापारी

मोहल्ला सदर बाजार स्थित एक शोरूम में जेवरों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

मोहल्ला सदर बाजार स्थित एक शोरूम में जेवरों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

मोहल्ला सदर बाजार स्थित एक शोरूम में जेवरों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

मोहल्ला सदर बाजार स्थित एक शोरूम में जेवरों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें