फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम और उपाध्यक्ष दिल्ली में सम्मानित

विज्ञापन
दिल्ली में ट्राॅफी के साथ किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम, उपाध्यक्ष और संचालक। स्रोत संचालक
विज्ञापन
पुवायां। किसान सहकारी चीनी मिल, करनापुर को पेराई सत्र 2023-24 में चीनी रिकवरी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर नेशनल फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज की ओर से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जीएम और उपाध्यक्ष को ट्राॅफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में तीन जुलाई को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोे-ऑपरेटिव शुगर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2025 में केंद्रीय उपभोक्ता एवं खाद्य तथा कार्मिक मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय मंत्री निमूबेन बांभनिया और पूर्व रसायन तथा उर्वरक मंत्री सुरेश प्रभु, हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, नेशनल को-ऑपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष और एमडी की ओर से चीनी मिल के उपाध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी, जीएम डॉ. सुभाष यादव और निदेशक मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इस मौके पर जीएम ने कहा कि यह सम्मान चीनी मिल के उत्कृष्ट संचालन, किसानों के हितों की रक्षा और टीमवर्क का परिणाम है। इस मौके पर चीनी मिल के निदेशक मंडल के सदस्य अनिल गुप्ता, प्रदीप यादव, राजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, श्रीकांत मिश्रा, मोहनलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने मिल की उपलब्धि का श्रेय किसानों, कर्मचारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें