फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बेटी की तरह दूसरों की बेटियों को भी दें सम्मान

Thu, 08 Mar 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
district judge premkala singh
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रमों में जहां महिला शक्ति को नमन किया गया, वहीं संगठनों ने महिलाओं को सम्मानित भी किया। गोष्ठियों के माध्यम से समाज में महिलाओं के योगदान को सराहा गया।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से राजीव सभागार में विश्व महिला दिवस पर हुए समारोह में जिला जज प्रेमकला सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर अध्यक्ष मुरारी लाल राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दौलतराम, महामंत्री नीरज श्रीवास्तव ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर फरहा मतलूब, निर्मला, सबीह जेहरा, शिखा प्रधान आदि जज के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश सक्सेना, सुशीला गोस्वामी, मधु मिश्रा, राना परवीन, अंजूबाला, उर्मिला नैयर, रीता रानी आदि अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला जज प्रेमकला सिंह ने कहा कि जिस तरह हम अपने बच्चों का सम्मान चाहते हैं और करते हैं, उसी तरह हमें दूसरों की बेटियों को सम्मान देना चाहिए। जो हमारे घर में बहू बनकर आती है, वह भी किसी की बेटी ही होती है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वह नारियों का सम्मान करना सीखें, ताकि समाज सशक्त बन सके। आयोजन में अपर जिला जज चंद्रभान, कमलापति, मोनिका ठाकुर समेत आयोजन में यूथ फॉर सोशल सर्विस ने सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को फूल मालाएं पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पति के निधन के बाद परिवार को सजाने-संवारने वाली और तीन बेटियों को उच्चशिक्षित करने वाली आशापाल, शशि गुप्ता और सिशांत शुक्ला शामिल रहीं। 
वहीं, सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी में विश्व महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति से जुड़ी डॉ. नीना कपूर, डॉ. नीना सिंह, निदेशक डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी आदि ने भारतीय अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे और समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की भूमिका समझाई। 
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान की ओर से यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड रोजा में गोष्ठी कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुशील कुमार मिश्रा ने अनुदेशिकाओं और वक्ताओं को सम्मानित किया। गोष्ठी में कुसमा देवी, दशरथ नंदन मिश्रा, राकेश कुमार गंगवार, ओम प्रकाश त्रिपाठी, संतोष कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के स्थानीय कैंपस में हुई गोष्ठी में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल, डीए अलवी, संस्था प्रधान डॉ. मो. वसी बेग आदि ने समाज में महिलाओं के योगदान को सराहा। डिवाइन पब्लिक स्कूल में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सलोनी गोगिया, निदेशक सुनैनी गुप्ता, रंजू मधुबाला आदि ने महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। आसरा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मोहल्ला मामुड़ी की मलिन बस्ती में गोष्ठी का आयोजन किया गया। नेहरू युवा मंडल महमदपुर आजमाबाद समिति की ओर से मनाए गए महिला दिवस पर ग्राम प्रधान देव नारायण वर्मा, गायत्री देवी, अरविंद मिश्रा, राजकुमारी, अनुपम देवी आदि ने महिलाओं के योगदान को सराहा। 

ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं को किया गया जागरूक
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलग अलग स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।जिसमें वक्ताओं ने महिला सुरक्षा के लिए सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
सिंधौली स्थित एमए पब्लिक स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने वृद्ध महिलाओं को साड़ियां और टीचरों को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं का अधिकार पुरुषों से कम नहीं है। इस मौके पर नीलम सिंह, रश्मि यादव, रूवी यादव, उर्वशी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
इधर, सेहरामऊ दक्षिणी थानाइंचार्ज प्रभुकांत ने कस्बा स्थित जनता जनार्दन विद्यालय व कहिलिया स्थित वेदमती कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं से ही समाज का अस्तित्व है जिसके चलते महिलाओं का सुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक पदम सिंह मौजूद रहे। उधर ,भावलखेड़ा। रेयान स्कूल में थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें