जिले की बेहतर कानून व्यवस्था और अपराधियों पर की गई कठोर कार्रवाई में एक बार फिर एसपी केबी सिंह पास हो गए हैं। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली प्रेम प्रकाश ने प्रशस्ति पत्र दिया है।
दिए गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि 17 फरवरी को जिले में भ्रमण के दौरान कानून व्यवस्था सुदृढ़ मिली और अपराधों पर रोकथाम के लिए अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए 207 को जिला बदर किया गया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने लिए एसपी केबी सिंह की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय हैं। उनके द्वारा किए गए कार्य समकक्ष अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इससे पहले भी एसपी केबी सिंह को जन शिकायतों का निस्तारण करने के मामले में बरेली मंडल में प्रथम स्थान मिल चुका है।