फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सीखेंगी बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 17 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के निर्देश पर जिले के 59 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से 52 विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। आवेदन पत्र डीआईओएस कार्यालय से या जिला प्रशासन की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र के साथ आवश्यक अभिलेख लगाकर 17 जुलाई तक कार्यालय या पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें