शाहजहांपुर। राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए जिले के पांच शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। अब इनके अभिलेखों का परीक्षण और चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
आवेदन करने वालों में सिंधौली विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तेरा के प्रधानाध्यापक सरताज अली, उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद, कंपोजिट विद्यालय धनियुरा के शिक्षक अरुण गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय कुतुबापुर सिंधौली की प्रधानाध्यापिका बबिता रानी श्रीवास्तव व कंपोजिट विद्यालय अकर्रारसूलपुर की सहायक अध्यापक श्रुति शर्मा शामिल हैं। अब चयन समिति आवेदकों के प्रपत्रों की जांच करेगी। इसमें तीन श्रेष्ठ आवेदकों को परिषद को भेजा जाएगा। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि तय तिथि तक पांच आवेदन आए हैं। संवाद