फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बड़ी वारदात: प्रेम विवाह करने वाले युवक के परिवार पर हमला, बहन का अपहरण, छह गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 07:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले युवक के परिवार पर लड़की के घरवालों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के परिजनों को पीटा और उसकी बहन को अगवा कर लिया। पुलिस ने 24 घंटे में अपहृत युवती को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
हमलावरों ने कार में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह करने के बाद अपना सामान लेने आए युवक पक्ष के लोगों पर युवती के परिजनों ने हमला कर दिया। दो लोगों को पीटकर गंभीर घायल कर दिया। कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद युवक की बहन का अपहरण कर लिया। पुलिस ने पूरी रात तलाश करने के बाद सोमवार दोपहर को युवती को गन्ने के खेत से बंधनमुक्त कर बरामद कर लिया। मामले में पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर उनकी नातिन आती थी। उसकी कुछ दूरी पर रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। छह महीने पहले युवक उसे लेकर चला गया और विवाह कर लिया। डर की वजह से युवक ने अपना मकान बंद कर दिया और परिवार समेत बरेली के फरीदपुर में जाकर बस गया। रविवार की शाम सात बजे युवक की मां, अपनी 19 वर्षीय बेटी, अधिवक्ता समेत दो अन्य लोगों के साथ गर्म कपड़े लेने घर आए थे। उनकी कार रुकते ही लड़की पक्ष के लोगों ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। 

बरेली लेखपाल हत्याकांड: अखिलेश बोले- भूमाफिया चला रहे यूपी सरकार, परिवार ने पुलिस के खुलासे पर उठाए सवाल
विज्ञापन


हमलावरों ने मकान में खींचकर पीटा 
कार के शीशे तोड़ डाले और साथ आए अधिवक्ता व एक अन्य व्यक्ति को मकान से खींचकर बेरहमी से पीटा। इनमें एक के सिर व दूसरे के पैर में गंभीर चोट आई। इस बीच उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात ज्यादा खराब देखकर उनसे स्थिति नहीं संभली। सिपाहियों ने निगोही थाने पर सूचना दी। आठ बजे इंस्पेक्टर अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को सीएचसी भेजा। यहां से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती के अपहरण की सूचना अधिकारियों को दी गई। 

एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर प्रयांक जैन एसओजी, सर्विलांस सेल की टीम के साथ पहुंचे। कटरा, खुदागंज रोजा, तिलहर का पुलिस बल भी बुला लिया। पीड़ित महिला से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू किए। घरों में दबिश देने के साथ बाग और खेत तक में तलाश की गई। सोमवार दोपहर 12:50 बजे गांव स्थित नदी के किनारे गन्ने के खेत में अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी लेखपाल हत्याकांड: न उठा पा रहा था दो पत्नियों का खर्च, कार की किस्त भी टूटीं; कातिल दोस्त का ये था प्लान

बदला लेने को किया अपहरण
युवती पक्ष ने बदला लेने के लिए युवक की बहन का अपहरण किया था। बताते हैं कि मारपीट के दौरान युवती पक्ष के दो युवक ही बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए थे। गन्ने के खेत में उसके हाथ-पैर बांधकर डाल दिए थे। यहां पर कुछ महिलाएं निगरानी के लिए बैठाईं थीं।

18 लोगों पर मुकदमा दर्ज, छह गिरफ्तार
युवती की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें 18 लोगों को नामजद किया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष 12 की तलाश के लिए टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

रुपये गायब करने का आरोप
पीड़ित पक्ष ने विवाद के दौरान 30 हजार रुपये गायब करने का आरोप भी लगाया। बताया कि गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये भी गायब हैं। हालांकि, तहरीर में रुपयों का जिक्र नहीं किया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाने में खड़ा कराया है।

सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि सूचना मिलने पर युवती की तलाश शुरू की गई थी। 24 घंटे के अंदर युवती को बरामद कर लिया। वांछितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें