तिलहर। छत से गिरकर दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद बच्ची को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव गुरगवां कॉलोनी निवासी मिलन की दो वर्षीय पुत्री श्रद्धा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से गिरकर घायल हो गई। परिजन बच्ची को लेकर निजी मेडिकल कॉलेज गए। डॉक्टरों ने बच्ची का उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद