फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ढाई साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
दीप​​शिखा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। कांट थाना क्षेत्र के नगला बनवारी गांव निवासी बृजेश मौर्य की ढाई साल की बच्ची दीपशिखा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्ची तालाब की ओर जाती दिखी, तब बच्ची की खोजबीन की गई। शनिवार सुबह तालाब में बच्ची का शव उतराता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दीपशिखा गांव के बच्चों के साथ घर के पास खेल रही थी। साढ़े पांच व छह बजे के बीच वह अचानक लापता हो गई। बच्ची को न देख परिवार वालों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने थाेड़ी दूरी पर स्थित जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
इसमें बच्ची तालाब की ओर जाती दिखाई दी। तब परिजनों व गांव के लोगों ने तालाब में घुसकर रात करीब दो बजे तक बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस दौरान जाल भी डाला गया तो गोताखोरों ने भी तलाश की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिजन गांव वालों के साथ तालाब पर पहुंचे तो देखा बच्ची का शव तालाब में उतरा रहा था। गोताखोरों ने बच्ची के शव को बाहर निकाला। मासूम के शव को देख मां फूला देवी व पिता बृजेश के पैरो तले जमीन खिसक गई। बच्ची चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें