फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेड़ में उतरे करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
किशन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। पाकड़ के पेड़ में उतरे करंट से किशोर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मंगली ने बताया कि 15 वर्षीय बेटा किशन राजस्थान में एक भट्ठे पर काम करता था। 24 जून को घर आया था। रक्षाबंधन के त्योहार के बाद वह वापस जाने वाला था। मंगली ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व विद्युत निगम के कर्मचारी व ठेकेदार ने गांव में स्थित पाकड़ के पेड़ में अर्थिंग का तार बांध दिया था। इसके बाद से तार को नहीं हटाया गया।
अर्थिंग के तार की वजह से पेड़ में करंट उतर आया। शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही बेटा किशन पेड़ के पास गया, करंट की चपेट में आ गया। डंडा मारकर बेटे को पेड़ से अलग किया। तुरंत बेटे को जैतीपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर ले आए। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि किशोर के पिता ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। वहीं, विद्युत निगम के जेई मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से पाकड़ के पेड़ में करंट आने की कभी किसी ग्रामीण ने सूचना नहीं दी।

इकलौता बेटा था किशन
किशन इकलौता बेटा था। ईंट भट्ठे पर काम कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। पिता ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए रुक गया था। भाई की मौत से उसकी बहन अर्चना व मां मुन्नी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें