फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची की मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

विज्ञापन
निगोही में रोते बिलखते मृतका राधा के परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। हमजापुर चौराहे पर स्थित झोलाछाप के क्लीनिक पर इंजेक्शन लगने के बाद धीरठ गांव के राजू की डेढ़ साल की बेटी राधा की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शाम को बच्ची का शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राधा को ठंड लगने की वजह से खांसी आने पर सोमवार दोपहर एक बजे मां राजरानी और दादी चमेली देवी दवा दिलाने के लिए हमजापुर स्थित झोलाछाप की क्लीनिक पर आईं थीं। राधा का परीक्षण करने के बाद इंजेक्शन लगाया गया। कुछ देर के बाद राधा तड़पने लगी और उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत पर मां और उसकी दादी बिलख पड़ी। दोनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया। जिसके बाद झोलाछाप मौके से भाग गया। परिजन बेटी के शव को वापस गांव ले गए। सूचना मिलने पर राजू भी घर आ गया। शाम छह बजे बच्ची का शव लेकर परिजन निगोही थाने पर पहुंच गए। मासूम का शव दिखाकर पुलिस से इंसाफ दिए जाने की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें