फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेमी से शादी करवा दो...': युवती ने 112 पर कॉल कर बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा, घरवाले हो गए परेशान

Fri, 07 Feb 2025 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। उसने पुलिस बुला ली। जब घरवाले युवती को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने लगे तो वह कूद गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती ने हंगामा कर दिया। परिजनों के साथ जाते समय स्कूटी से कूद गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवती को जमकर पीटा। पुलिस ने युवती के प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजन युवती की शादी दूसरी जगह तय कर चुके हैं। युवक छत्तीसगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को युवक घर आया था। शुक्रवार सुबह नौ बजे युवती ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली और प्रेमी से शादी कराने की बात कहने लगी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। 

ये भी पढ़ेंUP News: 'अमेरिकी सीमा में पहुंचते ही सैनिकों ने...' पीलीभीत लौटे गुरप्रीत ने बताई डंकी रूट की कहानी
विज्ञापन


थाने में दोनों ही पक्षों के लोगों ने युवती को समझाया लेकिन वह प्रेमी युवक से शादी की जिद पर अड़ी रही और शादी न होने पर जान देने की धमकी देने लगी। इसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया और युवती को परिजनों को सौंप दिया। 

थाने के गेट पर हंगामा 
युवती ने थाने के गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने उसे स्कूटी पर बिठाकर चलने का प्रयास किया तो युवती स्कूटी से कूद गई, इसके बाद परिजनों ने युवती की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन किसी तरह युवरी को घर ले गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: मांझा कारखाने में तेज धमाका, मालिक समेत तीन लोगों की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
 

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि एक युवती और एक युवक को यूपी-112 पुलिसकर्मी थाने लाए थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है, लेकिन बिरादरी अलग होने के कारण परिजन शादी को तैयार नहीं हैं। युवक का चालान कर युवती को घर भेज दिया गया है।
 

युवती पर निकाह का बनाया दबाव
बंडा क्षेत्र की एक 18 साल की युवती ने 50 साल के डब्लयू उर्फ शान मोहम्मद पर निकाह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इन्कार करने पर उसके इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती ने कहा कि आरोपी की बेटी का निकाह हो चुका है। वह राह चलते कई बार उससे अश्लील हरकतें कर चुका है। 
विज्ञापन

दहशत की वजह से उसने घर से ज्यादा निकलना बंद कर दिया। वह जबरन अपनी पत्नी बनाने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि प्रार्थना पत्र देने के बाद पीड़िता दोबारा नहीं आई। उसे कई बार बुलाया गया है। शुक्रवार को पीड़िता ने थाने आकर पूरी जानकारी दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें