फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर घी व्यापारी के घर की तलाशी लेने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा

Fri, 09 Oct 2026 07:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बा के मोहल्ला कानूनगोयान में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम घी व्यापारी के घर पहुंची। टीम पर घर की तलाशी लेने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
व्यापारियों ने किया हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बा के मोहल्ला कानूनगोयान में शुक्रवार सुबह देशी घी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पहुंचने के बाद विवाद हो गया। व्यापारी ने टीम में घर में घुसकर तलाशी लेने और पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर जुट गए और करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। बाद में नारेबाजी करते हुए व्यापारी तहसील पहुंचे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मधुसूदन गुप्ता और सीओ दीपक सिंह ने किसी तरह स्थिति संभाली।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े दस बजे सहायक खाद्य आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम घी व्यापारी क्षितिज गुप्ता के यहां पहुंची। टीम ने गोदाम में रखे देशी घी के चार नमूने लिए। व्यापारी का आरोप है कि गोदाम से सटे उनके घर में भी टीम के अधिकारी पहुंच गए और कमरों की तलाशी लेने लगे। आरोप है कि कमरे में रखी सेफ भी खुलवाई गई। इसका उन्होंने विरोध किया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में व्यापारी जमा हो गए।

अधिकारी पर लगाया वसूली का आरोप 
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग का एक अधिकारी और उसका चालक आए दिन व्यापारियों को धमकाकर वसूली करता है। हंगामे के दौरान संबंधित अधिकारी के बाहर निकलने पर कुछ व्यापारियों ने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख सीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य एवं सुरक्षा विभाग विनीत कुमार ने बताया कि शासन स्तर पर शिकायत मिलने के आधार पर टीम जांच करने गई थी। मौके से करीब दस क्विंटल देशी घी बरामद हुआ है और चार नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार दबाव डालने के लिए हंगामा किया गया। सभी आरोप निराधार हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

तहसील में भी की नारेबाजी
व्यापारी नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और खाद्य विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसडीएम और सीओ ने व्यापारियों की बात सुनी। बाद में दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर वार्ता की गई। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने कहा कि घी व्यापारी आरोपों से संबंधित लिखित तहरीर देते हैं तो उसे डीएम को भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। 

उन्होंने बताया कि नमूनों में से एक नमूना व्यापारी को दिया जाएगा, जिसकी वह अपनी ओर से निजी लैब में जांच करा सकते हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि नमूने लेने के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें