फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला कई योजनाओं का लाभ : मंजू

विज्ञापन
पुवायां में भाजपा के जिला महिला सम्मेलन में मौजूद महिलाएं - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री मंजू दिलेर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को कई योजनाओं का लाभ मिला है और देश मे 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं के चेहरे पर चमक आई। इससे पहले जब बेटी घर तक नहीं आ जाती थी तब तक परिवार वाले परेशान रहते थे, लेकिन इसके बाद प्रधानमंत्री ने ऐसा कानून बनाया कि कोई बहन बेटी की तरफ देख नहीं सकता है।
विज्ञापन

मंजू दिलेर मुख्य अतिथि के रूप में मंगलवार को पुवायां के गांधी पार्क सभागार में जिला महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि घरों में चूल्हे पर खाना बनाने से महिलाओं को परेशानी होती थी। भाजपा सरकार ने गैस कनेक्शन देकर इस समस्या से छुटकारा दिलाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर गरीब को छत देने का काम चल रहा है, इससे गरीब परिवारों को अपना घर मिल सका है।
विशिष्ट अतिथि दीक्षा माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को बराबर का सम्मान दिया है। पूर्व में रहे जंगलराज से मुक्ति मिलने के बाद अब महिलाओं को सुरक्षा का अहसास हो रहा है। भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष क्षमा वर्मा, पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन

आयोजन में पुवायां नगर अध्यक्ष आभा गुप्ता, कल्पना गुप्ता, मंजू आनंद, शिवरानी, पूजा गुप्ता, बबली सिंह, रीता रानी गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संचालन जिला महामंत्री रचना गुप्ता ने किया।

पुवायां में भाजपा के जिला महिला सम्मेलन को संबोधित करती मंजू दिलेर- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें