फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्वर डाउन होने से नहीं मिले जनरल टिकट, कइयों की ट्रेन छूटी

Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे का लिंक सर्वर डाउन होने से सोमवार सुबह जनरल टिकट लेने के लिए यात्रियों के पसीने छूट गए। काउंटर के बाहर जनरल टिकट देने वाली मशीन एटीवीएम और स्टेशन पर सड़क किनारे दुकानों से जीटीवीएम भी शोपीस बन गए। एक मात्र टिकट काउंटर पर लंबी कतार लगने पर खलबली मच गई। सीएमआई ने दूसरा टिकट काउंटर खुलवाकर यात्रियों को राहत दी। अधिक भीड़ होने के चलते कुछ यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के बाहर दो एटीवीएम मशीनाें पर एक रुपये अतिरिक्त देने पर आसानी से टिकट मिल जाते हैं। जेटीवीएम काउंटर भी स्टेशन के बाहर दुकानों में खुले हैं। ऐसे में रेलवे की टिकट खिड़की पर भीड़ कम रहती है। फिर भी एक टिकट काउंटर चलाया जाता है। सोमवार सुबह 6:40 बजे अचानक से लिंक सर्वर डाउन हो गया। इससे एटीवीएम व जेटीवीएम मशीन शोपीस बन गईं। उनसे टिकट नहीं बनने पर यात्रियों ने टिकट काउंटर पर लाइन लगाना शुरू कर दी।
काफी लंबी लाइन होने से यात्रियों को काफी जूझना पड़ा। टिकट नहीं मिलने पर कुछ यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। एक मात्र टिकट काउंटर की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बनने पर सूचना सीएमआई एसके ठाकुर को दी गई। उन्होंने तुरंत ही संबंधित से संपर्क साधकर दूसरी टिकट खिड़की को शुरू कराने के निर्देश दिए। कर्मियों ने दूसरा टिकट खिड़की से टिकट बांटकर यात्रियों को राहत दी। रोजा और सीतापुर में भी समस्या रहने से यात्री टिकट के लिए परेशान रहे। सुबह 8:15 बजे बाद लिंक सर्वर ठीक होने पर समस्या खत्म हो गई।
विज्ञापन


15 मिनट तक बंद रहे आरक्षण
-सर्वर डाउन होने की वजह से 15 मिनट तक आरक्षण भी नहीं हो सके। लोगों के नाराजगी जताने पर कर्मियों ने उन्हें आश्वासन देकर शांत किया। सवा आठ बजे रिजर्वेशन कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें