शाहजहांपुर। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में जनरल बोगियों का ठिकाना रेलवे ने बदल दिया है। रविवार को त्रिवेणी व सियालदाह एक्सप्रेस में इंजन के पीछे चार के बजाय दो बोगी देखकर यात्री परेशान हो गए, जबकि दो बोगी पीछे भी जुड़ी थीं। इसके चलते यात्री भटकते रहे।
पूर्व में ट्रेनों में इंजन के पीछे दो और सबसे पीछे दो जनरल बोगियों को लगाया जाता था। कुछ महीने से बदलाव करते हुए चारों जनरल बोगियां आगे की ओर लगाई जाने लगी हैं। रविवार को डाउन लाइन की त्रिवेणी और सियालदाह एक्सप्रेस आई तो यात्री जनरल बोगी तलाशते रहे। वहां आगे की ओर मात्र दो बोगी मिलीं, जिनमें काफी भीड़ रही। यात्री पायदान तक खड़े थे, जबकि ट्रेन के सबसे पीछे दो बोगियां लगी थीं। यात्रियों को जानकारी नहीं होने के चलते उसमें अधिक भीड़ नहीं थी। रेलवे के अधिकारियों ने भगदड़ मचने के चलते एनाउंस भी नहीं कराया।
आरपीएफ ने बेगमपुरा एक्सप्रेस में पकड़ा वेंडर
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बेगमपुरा एक्सप्रेस में वेंडर को दबोचा है। वह यात्रियों से तय दाम से अधिक रुपये वसूल रहा था। मामले में अधिकारियों को जानकारी भी दी गई है।