फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर को मेरठ में मिला बेस्ट इनोवेशन अवार्ड

Mon, 21 Apr 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मेरठ में कृ​षि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कृ​षि मंत्री से अवार्ड प्राप्त करते डॉ. एनसी त
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृषि विज्ञान केंद्र, शाहजहांपुर को बेस्ट केवीके एक्सटेंशन इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रविवार को यह पुरस्कार कृषि, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं तकनीकी के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह अवार्ड हासिल हुआ है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के 20 कृषि विज्ञान केंद्र में से शाहजहांपुर को चयनित किया गया है।
डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि यह पुरस्कार विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए समिति के माध्यम से चयन किया जाता है। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के नामित सदस्य एवं पद्मश्री सम्मान प्राप्त कृषक सदस्य होते हैं। इस पुरस्कार के लिए चयनित होना जिले के समस्त किसानों के परिश्रम एवं उन्नत तकनीक के प्रयोग का परिणाम है। उन्होंने निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह का आभार व्यक्त किया। उनके मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र शाहजहांपुर लगातार प्रगति कर रहा है। पुरस्कार में प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिह्न और 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें