फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीसीए ब्लू ने जीसीए रेड को 19 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाह क्लब में खेले गए क्रिकेट मैच में जीसीए ब्लू ने जीसीए रेड को 19 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के आर्यन सिंह ने 54 और कप्तान आर्यन वर्मा ने 52 रन की शानदार पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीए ब्लू ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 218 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कबीर राज ने 21 रनों का योगदान दिया। वह मोहित की गेंद पर प्रियंक राजपूत को कैच थमा बैठे। इसके बाद आर्यन सिंह ने चार चौकों की मदद से 54 रन बनाए, जबकि कप्तान आर्यन वर्मा ने 52 रन की पारी खेली। जीसीए रेड की ओर से अथर्व सिंह ने चार विकेट लिए। मोहित ने दो विकेट हासिल किए, जबकि कपिल यादव, कौटिल्य यादव और आतिफ मंसूरी को एक-एक विकेट मिला।
219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए रेड की टीम 45 ओवर में 199 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिखर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। इस तरह जीसीए ब्लू ने 19 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें