रंगमहला स्थित जिला कार्यालय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मनोनीत पदाधिकारियों का किया गया
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
मंगलवार को हुई बैठक में पवन कुमार सक्सेना को दोबारा जिला महामंत्री, अवनीश कुमार सक्सेना को महानगर अध्यक्ष और विशाल सक्सेना को युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला विंग में अंजू श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष और अमिता सक्सेना को फिर जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। दिलीप सक्सेना, वीरेंद्र कुमार सक्सेना, अरुण कुमार सक्सेना, संजीव सक्सेना, डॉ. विजय जौहरी आदि मौजूद रहे।