फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एलबेंडाजोल की गोली खिलाई, पेट के कीड़ों से होने वाले नुकसान बताए

विज्ञापन
जीआईसी में राष्ट्रीय कृमि मु​​क्ति दिवस पर छात्रों को दवा ​खिलाते सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय कृमि अभियान का सोमवार से शुरुआत हो गई। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर पेट के कीड़ो से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप भी जलाया। सीएमओ ने कहा कि पेट में कीड़े होने की वजह से शरीर का विकास नहीं हो पाता है। इससे शरीर में दुर्बलता आती है। डीईआईसी मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के 12 लाख बच्चों व किशोर-किशोरियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण होने की आशंका रहती है। कृमि संक्रमण के कारण कुपोषण भी हो जाता है। बताया कि 13 अगस्त को मापअप राउंड चलेगा। कार्यक्रम में एचईओ वीके शर्मा, डीपीएम इमरान खान, डीसीपीएम पुष्पराज गौतम, अमित दुबे, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, प्रेमशंकर सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें