फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम हत्याकांड : 11 दिन बीते, नहीं दिया नोटिस का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्या की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी समीर के मकान पर चस्पा किए गए नोटिस का अब तक जवाब नहीं दिया गया है। आरोपी के परिजनों ने नगर पंचायत की जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाया भी नहीं है।
विज्ञापन

31 जुलाई की रात गौतम मौर्या की जिंदों वाली पुलिया के पास चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन परिजनाें ने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने जाम लगाकर आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाए जाने की मांग की थी। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए नगर पंचायत ने नाप कराते हुए एक अगस्त को आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया था।
इसमें भवन के अवैध निर्माण को दस दिन में स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। समीर के परिजनों की ओर से नगर पंचायत को कोई जवाब नहीं दिया गया। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में 15 दिन का समय दिया जाता है। मामले में आरोपी के परिवार की ओर से कोई जवाब भी नहीं मिला है। समय अवधि समाप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें