फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी पर कनेक्शन धारकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस कनेक्शन धारकों को शनिवार को काफी देर तक इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। इससे आक्रोशित हुए कनेक्शन धारकों ने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उन्हें गैस पर्ची के लिए दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

गैस उपभोक्ता के बैंक एकाउंट को उनके कनेक्शन से जोड़ा जाना है। इसकी फीडिंग करने के साथ ऑनलाइन भी करना होता है। इसमें जिन लोगों के बैंक खाता संख्या अभी जमा नहीं हुए हैं, उन्हें गैस देने से पहले खाता संख्या जमा करने वाला फार्म भरना पड़ रहा है।
शनिवार को कनेक्टिविटी न होने की वजह से कुछ देर फीडिंग का काम प्रभावित हुआ था। इस पर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कश्यप, पंकेश मिश्रा, राकेश वर्मा, राजीव शर्मा, सलीम, जावेद खां, संजीव पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



‘गैस कनेक्शन धारकों के बैंक एकाउंट की फीडिंग उनके बैंक खातों में करने के लिए चार ऑपरेटर लगा रखे हैं, जिससे कि काम जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। कनेक्टिविटी साढ़े 11 बजे से आने से लाइन में लगे लोगों ने हंगामा कर दिया।’
- राकेश त्रिवेदी, मैनेजर, सतकरतार गैस एजेंसी



गैस कनेक्शन पर वसूल
रहे 4800 रुपये
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर के रविपाल ने सांसद को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उन्होंने एक गैस एजेंसी पर नए घरेलू गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसका कन्फर्मेशन लेटर आने के बाद एजेंसी संचालक ने 4800 रुपये की मांग की है। पाल ने बताया कि वह इस मामले में ऑनलाइन शिकायत भी कर चुका है, जिसमें तीन कार्य दिवसों में समस्या के निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया था। कहा कि अभी तक उसके मामले को निस्तारित नहीं किया गया। आरोप लगाया कि गैस एजेंसी संचालक भी उसे बार-बार टरका रहे हैं। रवि ने सांसद से इस मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें