फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन पूजन कर गणपति बप्पा से मांगी मनौती

Fri, 25 Sep 2015 12:12 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से सदर बाजार क्षेत्र में मनाए जा रहे श्री गणेशोत्सव का शुक्रवार को समापन होगा। गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा से पूर्व लाला रामचरन लाल धर्मशाला में सजे दरबार में महिलाओं ने विघ्न विनाशक गणपति की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। इस अवसर पर हवन पूजन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
विज्ञापन

खिरनीबाग धर्मशाला में गुरुवार को सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। खास तौर पर महिलाएं हाथों में पूजा थाली लिए गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने में जुटी थीं। घर में तैयार किए गए विशेष प्रकार के मोदक से गणपति का भोग लगाया गया। आरती के पश्चात सभी ने भंडारा में प्रसाद छका। इससे पहले पुरोहित विजय कुमार मिश्रा ने हवन पूजन कराया। दोपहर को शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इस क्षेत्र के गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली जाएगी। आयोजन में अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे, नीरज वाजपेयी, अनिल कदम, सरजेराव घोरपड़े, चंद्रकांत माने, आशीष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, सागर शिंदे, विष्णु हंबीरे, सत्यपाल नंदा, वंदना कदम, सुमन लक्ष्मी घोरपड़े, बविता माने, सीमा माने आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें