फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, तैयारियां पूरी

Fri, 25 Sep 2015 12:08 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद उल अजजहा पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। ईदगाह और जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। इधर, बड़ा खुतबा पर नमाज पढ़ने के लिए जुटने वाले लोगों को सफाई मिल सके इसके लिए चेयरमैन तनवीर खां ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आसपास लगने वाले मेले की व्यवस्था दुरुस्त रखने, जलापूर्ति समय से सुनिश्चित करने तथा स्टेट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
विज्ञापन

चेयरमैन तनवीर खां ने ईद उल अजहा के त्योहार के मद्देनजर शहर के मुख्य मार्गों, गलियों, छोटी-बड़ी ईदगाह, जामा मस्जिद, गदियाना ईदगाह आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई मोहल्लों का निरीक्षण कर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को उठवाया। कुछ स्थानों पर हाईमास्ट खराब पाई गईं तो चेयरमैन ने तत्काल दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। श्री खां ने नमाज पढ़ने वाले स्थानों पर फॉगिंग कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। बताया कि जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलकर अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि वह सुबह छह बजे पानी की सप्लाई चालू कर दें। निरीक्षण में सुभाष मिश्रा, राजेश अस्थाना, मो. अनवार, मुईन खां, पवन, ओम प्रकाश, नईम खां, इफ्तेखार, राज कुमार, रामबाबू, विजय आदि चेयरमैन के साथ रहे।
इधर, बाजार में कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री जोरशोर से चलती रही। कुर्बानी के लिए लोगों ने पांच हजार से पचास हजार तक के बकरे खरीदे। वहीं, खानपान की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी बाजार में खासी रौनक रही। ईदगाह में मेले की तैयारियां भी जोरों से चलती रहीं। इस बार मनोरंजन के लिए जादू, बड़े-बड़े झूले, खानपान की दुकानें, स्टाल, हलवा पराठा आदि की दुकानें खूब लगी हैं।
विज्ञापन


शहर काजी सैयद मसूद हसन ने जनपदवासियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा सभी लोग त्योहार को अमन-चैन से मनाएं और भाईचारा का संदेश दें। शहर काजी ने बताया कि बकरीद पर शुक्रवार को बड़ा खुतबा में सुबह 8.30 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसी तरह छोटे खुतबे में सुबह नौ बजे, गदियाना ईदगाह में 8.45 बजे, जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे नमाज पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें