फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ...

विज्ञापन
गर्रा नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गणेश महोत्सव के समापन पर शोभायात्राएं निकालकर गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से खिरनीबाग रामचरण लाल धर्मशाला से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गर्रा घाट पहुंची। यहां आचार्य पंडित हरकेश शुक्ला ने पूजन-अर्चन किया। जिसके बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। नीरज वाजपेयी, अनिल कदम, अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे, अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, पिंटू आदि मौजूद रहे।
जय मां भवानी सेवा समिति बाडूजई प्रथम की ओर से मंगल सिंह वाली गली में लाल इमली चौराहा के राजा के रूप में स्थापित गणपति बप्पा की मूर्ति का गर्रा घाट पर विसर्जन किया गया। हरीश कश्यप अशोक कश्यप, विजय कुमार शंखवार, राजेश कश्यप, हरीश कश्यप, विनय कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिलहर के मोहल्ला पक्का कटरा के सचिन ने धूमधाम से पार्वती नंदन भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन गर्रा नदी में किया। कृष्णा, विजय रस्तोगी, भूपेश, कृपाराम, मोहित, केशव गुप्ता, कुश गुप्ता, नेहाल गुप्ता गज सैनी, नमन, हिमांशु, अमन, आर्यन, अनिल आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद में भी हुआ मूर्तियों का विसर्जन
जलालाबाद। मोहल्ला प्रतापनगर तथा परशुरामपुरी में बने पूजा पंडालों मे स्थापित गणेश मूर्तियों का रामगंगा नदी में विसर्जन किया गया। सुनील गुप्ता, अमित खन्ना, हर्षित गुप्ता, पुनीत गुप्ता, सुशील विश्वकर्मा,नरेंद्र कुमार, विकास आदि मौजूद रहे। संवाद

ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई शोभायात्रा
तिलहर। कुंवरगंज मोहल्ला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भगवान गणेश का पूजन एवं आरती हुई और उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। बाद में गर्रा नदी घाट पर मूर्ति का विसर्जन हुआ। इस दौरान नितिन गुप्ता, प्रवीण मराठा, गोपाल मराठा, अनुज राठौर, सुनंदा मराठा, प्रतीक्षा मराठा, कमलेश गुप्ता, गोपी मराठा, अरविंद आदि मौजूद रहे। संवाद

गर्रा नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद

गर्रा नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद

गर्रा नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद

गर्रा नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद

गर्रा नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद

गर्रा नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें