फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 गंगा किनारे किया जाएगा पौधरोपण

Mon, 25 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शांति कुंज हरिद्वार के प्रांतीय पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गंगा मइया को हरी चूनर ओढ़ाने के लिए तेजी से अभियान चलाया जाएगा, इसके लिए तैयार की गई वृहद रूपरेखा के तहत जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

निर्मल गंगा जल अभियान के तहत यहां आए श्री सिंह ने याकूबपुर पड़ाव स्थित बालाजी धाम पर बैठक कर शांति कुंज द्वारा तैयार की गई रूपरेखा से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि इस अभियान के तहत शांति कुंज से जुड़े लोग अन्य लोगों के सहयोग से गंगा नदी के किनारे गांवों में जाकर पौधों का रोपण करेंगे। यही नहीं इन पेड़ों के संरक्षण तथा रखरखाव की जिम्मेदारी भी उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान से संबंधित गांव के लोगों को भी जोड़ा जाएगा ताकि इसे सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य के साथ ही गांवों में यज्ञ कराए जाएंगे तथा लोगों को व्यसन छोड़े जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बोले इस प्रयास तथा जनजागरण से गंगा मइया की गोद को हरी चूनर से आच्छादित किया जा सकेगा। इस मौके पर उन्होंने मौजूद लोगों के बीच पौधरोपण संबंधी विभिन्न दायित्वों का बंटवारा करने के साथ ही बाला जी धाम पर पांच पौधों का रोपण भी किया। कार्यक्रम में मंदिर के महंत शिवराम द्विवेदी के अलावा शांति कुंज से जुड़े सतीश चंद्र मिश्रा, छोटे लाल वर्मा, आनंद त्रिवेदी, महेंद्र यादव, दृृगपाल सिंह, राजू मिश्रा, गौरव राघव तथा गायत्री पीठ शाहजहांपुर से आये कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें