फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमा का विर्सजन

Sun, 11 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुवायां में धूमधाम से हुआ  गणेश प्रतिमा का विर्सजन 
विज्ञापन
नगर के तिराहा बाजार से भगवान गजानन की शोभायात्रा निकालकर कई दिन से चल रहे गणेशोत्सव का समापन किया गया। शोभायात्रा में शामिल देव प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुवायां में रह रहे महाराष्ट्र के सर्राफा कारीगर और सर्राफा व्यापार मंडल हर वर्ष गणेशोत्सव का आयोजन करता है। इस दौरान तिराहा बाजार पर स्थापित प्रतिमा के सैकड़ों लोग रोजाना दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। इस बार भी गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इस दौरान भजन, कीर्तन आदि का आयोजन भी किया गया। शनिवार सुबह से ही शोभायात्रा की तैयारियां की जाने लगी थीं। भक्तों की भारी भीड़ के बीच गणेश जी की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सजी हुई बग्घी पर सवार कराया गया। ढोल, नगाड़े और रंग अबीर उड़ाते हुए भक्त प्रतिमा के साथ खुटार रोड स्थित गोमती नदी के लिए रवाना हुए। नगर में तमाम स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने फूलों से भगवान गणपति की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। तिराहा बाजार से राजा मार्केट, राजीव चौक, बस स्टैंड, जेबां चौराहा होते हुए आगे रवाना हो गई। यात्रा में अजीत सर्राफ, सुनील गुप्ता, गोपाल गुप्ता, नितेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, शोभित अग्रवाल, आशीष वर्मा,  महादेव मराठा, राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित आयोजक मंडल के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें