फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर हुआ चालू

Sat, 10 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के पुवायां रोड पर पैना स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन के यार्ड में बदला गया 100 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार शाम बिजली नेटवर्क से जोड़ दिया गया। पॉवर स्टेशन के स्टाफ ने कड़ी मेहनत करके भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को सही ठिकाने पर रखकर उसके सर्किट जोड़े। फुल चार्ज होने के बाद शनिवार दोपहर से ट्रांसफार्मर का करंट शहर की लाइनों पर अबाध रूप से दौड़ने लगेगा। 
विज्ञापन

बता दें कि गत 14 अगस्त को पैना के पॉवर यार्ड में लगा 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इतनी अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर जिले के विभागीय स्टोर में उपलब्ध नहीं होने से शहर समेत तमाम गावों की बिजली सप्लाई लड़खड़ा गई। नतीजे में शहर की लाइनों को ओवरलोडिंग से डैमेज होने से बचाने को फीडर वार दो-दो घंटे की स्थानीय कटौती लागू कर दी गई, जबकि लखनऊ सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर चार घंटे की नियमित कटौती पहले से जारी थी।
एक्सईएन ट्रांसमिशन सुनील कुमार ने बताया कि यार्ड में लगाया गया ट्रांसफार्मर बदायूं से मंगाने और उसकी लोडिंग-अनलोडिंग कराने में काफी समय लग गया। बदायूं में 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद से यह रिक्त था। एक्सईएन के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाकर पैनल बदले गए और टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया। शनिवार दोपहर 12 बजे से शहर समेत तिलहर के 132 केवी स्टेशन को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें