फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम देख कर कई विक्रेता भागे, नष्ट कराया मावा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में केरुगंज खोया मंडी में सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के अधिकारियों ने रविवार को केरूगंज-रंगमहला मार्ग पर स्थित मावा मंडी में छापा मारा। अधिकारियों को देखते ही ग्रामीण क्षेत्र से आए कई विक्रेता मावा से भरी अपनी डलिया छोड़ कर भाग निकले। बाद में अधिकारियों ने मावा मंडी समेत अन्य कई ठिकानों से मावा, दूध और पनीर के दस नमूने जांच को सील किए। मंडी में लावारिस मिले 63 किलो मावा को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने शनिवार पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे केरूगंज जाकर अपना वाहन कुछ फासले पर खड़ा कर दिया। बाद में अधिकारियों की टीम ने मावा मंडी में जाकर मावा विक्रेताओं से पूछताछ करके उनके माल की गुणवत्ता परखनी शुरू की। कई विक्रेता कार्रवाई से बचने के लिए मावा से भरी डलिया छोड़कर भाग निकले। इस बीच मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने सात अन्य विक्रताओं के मावा के सात नमूने जांच के लिए सील करा दिए।
अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा के अनुसार मावा मंडी में तीन डलिया में रखा 63 किलो मावा का कोई दावेदार सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि लावारिस मिले मावा की गुणवत्ता संदिग्ध मानते हुए उसे नष्ट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाद में बरेली मोड़ स्थित एक मिष्ठान भंडार से दूध व पनीर और ताजूखेल मोहल्ले की एक गली स्थित दुकान से पनीर के नमूने भी लिए गए हैं। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें