फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पड़ोसी की मारपीट से क्षुब्ध होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
कालीचरण का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : कायमगंज में बारिश के दौरान टीपी चौराहे से गुजरते लोग।
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली रोड स्थित शिवगंगा बिहार काॅलोनी निवासी 30 वर्षीय कालीचरण मिश्रा ने रविवार रात कमरा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि कालीचरण ने पड़ोसी व्यक्ति की मारपीट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की।
विज्ञापन


गांव अतिवरा निवासी राममूर्ति मिश्रा चार साल से शिवगंगा बिहार काॅलोनी में मकान बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं। उनके पांच बेटों में चौथे नंबर का बेटा कालीचरण निजी वाहन चालता था। वह रविवार रात करीब दस बजे घर आया और खाना खाकर कमरे में चला गया। रामसेवक ने बताया कि सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर कालीचरण को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
काफी देर कमरे का दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजे के ऊपर रोशनदान से अंदर झांका। देखा कि भाई कालीचरण का शव पंखे के कुंडे से लटका था। यह देख होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

रामसेवक ने बताया कि घर पर कोई परेशानी नहीं थी। गांव के एक व्यक्ति ने भाई के साथ मारपीट की थी। हो सकता है कि उससे क्षुब्ध होकर भाई ने ऐसा किया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच में उसके साथ मारपीट की कोई बात सामने नहीं आई है। बेटे की मौत से उसकी मां रोते-रोते बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

कालीचरण का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : कायमगंज में बारिश के दौरान टीपी चौराहे से गुजरते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें